{"_id":"5852ea4d4f1c1b7c7c64a75c","slug":"despite-section-144-highway-jam-for-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा 144 के बावजूद हाईवे दो घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारा 144 के बावजूद हाईवे दो घंटे जाम
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन डिग्री कालेज के विद्यार्थियों ने करोल में वीरवार को दो घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। िविद्यार्थी कालेज में कई सुविधाओं के अभाव पर रोष जता रहे थे। इस प्रदर्शन से हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
बता दें कि दो दिन पहले ही जिला मजिस्ट्रेट ने हाईवे पर धारा 144 लगाया था। प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन पैंथर्स स्टूडेंट यूनियन ने किया। इस मौके पर पैंथर स्टूडेंट यूनियन के प्रधान सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। छात्रों ने कहा कि उन्हें कॉलेज में सहूलियत नहीं दी जा रही है। कॉलेज के लिए बस है, पर विद्यार्थियों को इसकी सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
कंप्यूटर लैब सही तरीके से नहीं चल रही है। ना ही क्लासेस सही तरीके से चल रही हैं। धारा 144 के बावजूद हाईवे पर प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर वहां डीएसपी हेडक्वार्टर मो. रफीक, तहसीलदार गुरप्रीत सिंह पहुंचे और छात्रों को समझाने की कोशिश की। सुविधाएं मिलने के आश्वासन पर विद्यार्थी माने और यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन