{"_id":"620d4a475cb2e901625357a2","slug":"demand-udhampur-news-jmu253982036","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोड़ा और बढ़ाया जाए बिरमा पुल से बसें गुजरने का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोड़ा और बढ़ाया जाए बिरमा पुल से बसें गुजरने का समय
विज्ञापन
उधमपुर: घड़ी रंबल के लोगों द्वारा सुमित मल्होत्रा का फूल माला डालकर आभार प्रकट किया गया.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। बिरमा पुल के रास्ते बसों की आवाजाही की अनुमति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गढ़ी, रैहंबल और चोपड़ा शॉप के लोगों ने कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा का विशेष आभार जताया है।
बुधवार को मलाड़ मोड इलाके में एक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों ने उन्हें सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ मगोत्रा ने करीब 10 दिन पहले बिरमा पुल पर प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर 10 दिनों के भीतर जम्मू की बसें गढ़ी, रैहंबल मार्ग से बहाल नहीं की गईं, तो वह मार्ग बंद कर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे। जिसके बाद प्रशासन ने शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक के लिए बिरमा पुल से जम्मू मार्ग की बसों की आवाजाही को बहाल किया है।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि बिरमा पुल के रास्ते जम्मू की बसें बंद होने से संबंधित इलाके के लोग काफी परेशान थे। हालांकि, अब गढ़ी, रैहंबल क्षेत्र से जम्मू की बसों की आवाजाही को बहाल किया गया है। लेकिन, बसों की आवाजाही के समय को थोड़ा और बढ़ाया जाना चाहिए। वहीं, कांग्रेस नेता ने कहा कि वह जल्द ही जिला प्रशासन से मांग करेंगे कि सुबह का समय 10 बजे तक किया जाए, और धीरे-धीरे पहले की तरह जम्मू, कटरा की बसें एक-एक घंटे के बाद गढ़ी, चोपड़ा शॉप के रास्ते से चलाई जाएं।