फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   delimitation commission

अलग विस क्षेत्र की मांग पर बंद रहा पंचैरी-मोंगरी और लांदर

विज्ञापन
delimitation commission
उधमपुर। पंचैरी-लांदर-मोंगरी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग को लेकर पंचैरी और मोंगरी तहसील पूरी तरह से बंद रही। स्थानीय निवासियों ने पंचैरी ने रोष रैली निकाल कर प्रदर्शन किया और अपनी मांग का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई वर्षों के बाद हदबंदी की प्रक्रिया शुरू की गई है और पंचैरी के लोगों को इससे बहुत ज्यादा उम्मीदे हैं। दोनों तहसीलों के विकास के लिए अलग विधानसभा क्षेत्र का बनना बहुत जरूरी है। इसलिए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीडीसी पंचैरी जसवीर सिंह के नेतृत्व में पंचैरी और मोंगरी तहसील के कई सरपंच व पंचों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बंद का आह्वान वीरवार को किया था। शुक्रवार को व्यापार मंडल व स्थानीय निवासियों ने इसका पूरा समर्थन किया। सुबह से ही दोनों तहसीलों के बाजार पूरी तरह से बंद थे और सड़कों पर वीरानी छाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लांदर को भी पूरी तरह से बंद रखा गया। दोपहर के समय ग्रामीणों ने पंचैरी बाजार से रोष रिकाली और अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए सभी तहसीलदार के कार्यालय तक पहुंचे और अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा।

अनदेखी की तो सड़क पर उतर कर करेंगे आंदोलन
प्रदर्शन के दौरान जसवीर सिंह व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर अपनी मांग को सरकार के सामने रखने का प्रयास कर रहे हैं। कई वर्षों के बाद प्रदेश में हदबंदी की प्रक्रिया को शुरू किया गया और नए विधानसभा क्षेत्र बनाए जा रहे हैं। इससे पंचैरी-मोंगरी तहसील के लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। दोनों तहसीलों में 13 से अधिक पंचायतें हैं और करीब एक लाख की आबादी है। तीन विधानसभा क्षेत्र में बंटे होने के कारण आज तक पंचैरी और मोंगरी का विकास नहीं हो पाया है। आज भी लोग बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। इसलिए केंद्र सरकार और परिसीमन आयोग से मांग कर रहे हैं कि पंचैरी-मोंगरी-लांदर को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएग। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो हजारों ग्रामीण सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed