{"_id":"61857bdd88393451b61ed339","slug":"deepawali-katra-news-jmu2472428196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिपावली के मौके पर प्रभातफेरी का आयोजन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिपावली के मौके पर प्रभातफेरी का आयोजन किया गया
विज्ञापन
प्रभात फेरी में झुमते यात्री प नगरवासी व झांकी
- फोटो : KATRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। दीपावली के मौके पर सनातन धर्म सभा ने विशाल प्रभात फेरी का आयोजन किया। इसमें सभा के सदस्यों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी महालक्ष्मी और मां वैष्णो के भजन कर भक्ति रस का आनंद लिया।
वीरवार को सुबह छह बजे कटड़ा के मुख्य बस स्टेंड पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जम्मू कश्मीर के संपर्क प्रमुख अजय शर्मा ने प्रभात फेरी का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। प्रभात फेरी में महालक्ष्मी की झांकी भी निकाली गई। यह बस स्टेंड से आरंभ होकर बाणगंगा मार्ग, शालीमार पार्क मार्ग, चिंतामणि मार्ग, अपर बाजार, मुख्य बाजार, आदि होकर मुख्य बस स्टेंड के फव्वारा चौक पर संपन्न हुई।
प्रभात फेरी को सफल बनाने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अलावा नगर पालिका कटड़ा, जम्मू कश्मीर एसोसिएशन ऑफ प्रभात फेरी, आदि का सहयोग रहा। इस मौके पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु, पार्षद रवि नाग, तारा चंद, भूषण कुमार, वी के राय, रेनूबाला, बिंदु शर्मा, जम्मू कश्मीर एसोसिएशन ऑफ प्रभात फेरी के प्रधान राजकुमार पादा, राजकुमार दुबे, रतन शर्मा, राकेश शर्मा, राकेश दुबे, राजेंद्र मेंगी, मनोज सदोत्रा, बाबू राम, रतन चंद, अरुण शर्मा, वीरेंद्र मट्टू, रवि धर, आदि लोग शामिल रहे।

प्रभात फेरी में झुमते यात्री प नगरवासी व झांकी- फोटो : KATRA
विज्ञापन