फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dead body

दुर्घटना स्थल से 30 व 50 किलोमीटर दूर मिला महिला और बच्चे का शव

विज्ञापन
dead body
उधमपुर। रामनगर के कघोट में कार दुर्घटना का शिकार हुए परिवार के बचे हुए दो लोगों के शव रविवार को किशनपुर और दोहा झझरकोटली से बरामद हो गए हैं। एक शव घटना स्थल से करीब 30 और दूसरा करीब 50 किलोमीटर दूरी से मिला बरामद किया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामनगर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार सुबह मोहन लाल पत्नी व तीन बच्चों के साथ रामनगर के जंदरैड़ी इलाके से चिनैनी के लिए निकला था। शाम तक जब वह चिनैनी नहीं पहुंचे तो परिवार को चिंता सताने लगी। उसका और पत्नी का मोबाइल फोन भी बंद था। इसके बाद परिवार ने इसकी शिकायत रामनगर पुलिस स्टेशन में की। बुधवार को तीसरे दिन कघोट में नाले के अंदर मोहन लाल का शव मिला। जब पुलिस ने आसपास जांच की तो सड़क के किनारे लगाई गई रैलिंग को भी टूटा हुआ पाया था। इसके बाद पुलिस समझ गई कि मोहन लाल का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया है और सीधा नाले में गिरा है। पुलिस ने वाहन और अन्य चार लोगों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया। चौथे दिन वीरवार को बेटी का शव बरामद हुआ थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पांचवें दिन छोटे बेटे का शव करीब पांच किलोमीटर दूरी से बरामद हुआ। शनिवार को दिनभर अभियान चलाया था मगर कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को कुछ लोगों ने दुर्घटना स्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर किशनपुर इलाके में नाले के अंदर महिला का शव तैरता हुआ देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसकी पहचान दुर्घटना में लापता रेखी देवी के रूप में हुई। इसके कुछ समय के बाद 11 वर्ष के सन्नी का शव झझरकोटली पुलिस स्टेशन के अधीन पड़ते दोहा इलाके में नाले से बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed