{"_id":"679006751d56fefc3602bb99","slug":"ddc-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-119513-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डीडीसी उपाध्यक्ष ने सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डीडीसी उपाध्यक्ष ने सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। डीडीसी उपाध्यक्ष जूही मन्हास पठानिया ने रौन मानसर, खून, पटवार और पालनू का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं।
इसके बाद जिले भर से आए कई जनप्रतिनिधियों से डीसी ऑफिस कांप्लेक्स में उनसे मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने पीएमएवाई पहल के महत्व पर जोर दिया।
जूही पठानिया ने कहा कि हमारी प्राथमिकता हर योग्य लाभार्थी की पहचान करना और उसका पंजीकरण करना है ताकि कोई भी वंचित न रह जाए। यह पहल केंद्र सरकार की स्पष्ट मंशा, दृढ़ निश्चय और यह सुनिश्चित करने के प्रति समर्पण को दर्शाती है कि पीएमएवाई का लाभ ‘’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’’ के सिद्धांत के अनुरूप 100 फीसदी पात्र आबादी तक पहुंचे। उन्होंने सर्वेक्षण टीमों से योजना के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी पात्र लाभार्थी कार्यक्रम से वंचित न रहे।
वहीं पठानिया ने योजना के प्रभाव को अनुकूलित करने के लिए निर्बाध कार्यान्वयन और सटीक डेटा संग्रह की आवश्यकता पर जोर दिया। अपने क्षेत्र के दौरे के दौरान डीडीसी उपाध्यक्ष ने जनता के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
उनकी चिंताओं को सुना और उन्हें शिकायतों के समय पर निवारण का आश्वासन दिया। उन्होंने साथ आए अधिकारियों को विकास परियोजनाओं को पूरा करने में तेजी लाने और ग्रामीण समुदायों के उत्थान के उद्देश्य से पहल को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।