फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   DCC and KCC Vijaypur entered the next round after winning

डीसीसी और केसीसी विजयपुर ने जीत दर्ज कर अगले दौर में किया प्रवेश

विज्ञापन
DCC and KCC Vijaypur entered the next round after winning
कटड़ा। धर्मनगरी में जारी कटड़ा प्रीमियर लीग (केपीएल) टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें दरुड़ क्रिकेट क्लब (डीसीसी) और केसीसी विजयपुर ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला डीसीसी और एसएनसीसी पैंथल के बीच हुआ। एसएनसीसी पैंथल ने टॉस जीत कर पहले बालिंग का निर्णय लिया। वहीं, बैंटिंग करते हुए डीसीसी कटड़ा ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 146 रन बनाए और जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में एसएनसीसी की टीम 19.1 ओवर में 111 रन बना कर आल आउट हो गई। डीसीसी के वैभव ने 31 गेंद में 46 रन बनाए। एसएनसीसी की ओर से अजीत ने चार ओवर में बीस रन देकर दो विकेट हासिल किए। एसएनसीसी की ओर से तीस रन बनाने वाले शुुुम टाप स्कोरर रहे। डीसीसी की ओर से चार विकेट लेने वाले साहिल को को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दोपहर को दूसरा मुकाबला एमआईसीसी जम्मू और केसीसी विजयपुर के बीच हुआ। एमआईसीसी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। लेकिन टीम की पारी मात्र 80 रन पर सिमट गई। वहीं, जीत के लिए 81 रन का लक्ष्य रखा। केसीसी विजयपुर की टीम ने मात्र 10.2 ओवर में ही पांच विकेट खो कर लक्ष्य हासिल कर लिया। केसीसी की ओर से पांच विकेट व 40 रन बनाने पर जुगल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। एमआईसीसी की ओर से राज ने सर्वाधिक 16 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed