{"_id":"685b02278a2e1ffdb9049e17","slug":"dc-held-meeting-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-124579-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर सभी प्रबंध पूरे : डीसी सलोनी राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर सभी प्रबंध पूरे : डीसी सलोनी राय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। तीन जुलाई से शुरु हो रही श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जिला उधमपुर की सीमा के भीतर यात्रियों के लिए लंगर लगाने वालों के सत्यापन का काम भी अंतिम चरण में हैं। इस बात की जानकारी जिला विकास आयुक्त सलोनी राय ने मंगलवार को दी।
श्री अमरनाथ यात्रा के प्रबंधों को लेकर डिप्टी कमिश्नर सलोनी राय ने बताया कि जिले के भीतर टिकरी से लेकर चिनैनी तक के यात्रा रूट पर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। यात्रा के दौरान खराब मौसम अथवा अन्य किसी भी कारण से अगर राजमार्ग बाधित होता है तो उधमपुर में यात्रियों के ठहराने के लिए 26 लाॅजमेंट सेंटर तैयार किए गए हैं।
इन सेंटरों में लगभग 65,00 यात्रियों को ठहराया जा सकता है। इन सेंटरों पर स्वच्छता से लेकर शौचालय आदि की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था, सुचारु ट्रैफिक व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था इत्यादि के लिए प्रबंध किए गए हैं।