फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dangal

पहलवान बिनिया बीन के नाम रहा 108वां कथील दंगल

विज्ञापन
Dangal
उधमपुर। कथील मजालता में आयोजित 108वें दंगल में बड़ी माली के पहलवानों का परिचय करवाते रैफरी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/मजालता। जिले के बसंतगढ़ ब्लॉक के रहने वाले जम्मू कश्मीर पुलिस के पहलवान बिनिया बीन ने 108वां वार्षिक कथील (मजालता) दंगल का खिताब जीता है। उन्होंने बड़ी माली के मुकाबले में दिल्ली के पहलवान कृष्णा को पटखनी देकर यह दंगल अपने नाम किया।
विज्ञापन

दंगल का आयोजन कथील दंगल कमेटी ने जम्मू-कश्मीर इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के सहयोग से किया था। समिति के अध्यक्ष मुल्क राज और इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष लोचन सिंह की देखरेख में हुए इस दंगल के अवसर पर पूर्व विधायक रणबीर सिंह पठानिया मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेताओं और उपविजेता पहलवानों के बीच नकद पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

जबकि, पूर्व संयुक्त सचिव जम्मू-कश्मीर खेल परिषद और अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर भारतीय शैली कुश्ती संघ शिव कुमार शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की। बीडीसी अध्यक्ष दीना नाथ, डॉ. बिशन दास और आम आदमी पार्टी के नेता राज कपूर इस दौरान विशिष्ट अतिथि थे। बड़ी माली के विजेता पहलवान बिनिया बीन को मुख्य अतिथि ने 31 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। जबकि, उपविजेता पहलवान को 20 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मुख्य मुकाबला उत्तर प्रदेश के विजय ने जीता, जिन्होंने कठुआ के पहलवान सोनू को हराया। तीसरा मुकाबला सोनीपत के अंकुश ने जीता। उन्होंने बसंतगढ़ के जम्मू-कश्मीर पुलिस के पहलवान बबलू को हराया। अतिरिक्त तीसरा मुकाबला रियासी के सुरजीत सिंह के नाम रहा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पहलवान सोनू को पटखनी दी। जबकि, चौथे मुकाबले में बिलावर के फिजा ने दिल्ली के पहलवान वीरेंद्र को हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed