फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cultural

मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलने को किया प्रेरित

विज्ञापन
cultural
उधमपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रीय चिंतक, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए अमर शाहिद डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती क उपलक्ष्य पर शिवालिक कॉलेज आफ एजूकेशन उधमपुर में मुखर्जी स्मृति न्यास की तरफ संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर विचार रखे। इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. विक्रम गुलाटी मुख्य अतिथि व न्यास की तरफ से जिला प्रधान पूर्ण चंद विशेष मेहमान थे।
विज्ञापन

कालेज की छात्र व छात्राओं की तरफ से बताया गया कि किस प्रकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की सेवा के लिए संघर्ष किया और उनके प्रयास से देशवासियों को जम्मू-कश्मीर में आने की सहूलियत मिली। उन्होंने अपने जीवन में सभी को केवल सच्चे मन से देश की सेवा करने की प्रेरणा दी और अंतिम सांस तक साबित करके दिखाया कि किस प्रकार देश के लिए अपनी जान की कुर्बान हो सकता है। सभी ने देश की सेवा करते हुए जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रो. सूरम चंद, मोहन लाल, सुनील भगत व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed