{"_id":"5eee53c48ebc3e42b5429fca","slug":"cultural-katra-news-jmu2125757127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य ग्रहण के चलते आज बंद रहेंगे मां वैष्णो मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य ग्रहण के चलते आज बंद रहेंगे मां वैष्णो मंदिर के कपाट
विज्ञापन
कटड़ा। सूर्य ग्रहण कारण 21 जून को विश्व प्रसिद्ध मां वैष्णो देवी के मंदिर के कपाट जहां बंद रहेंगे वहीं, दिव्य आरती भी दोपहर बाद ही होगी।
कटड़ा के प्रसिद्ध शिव दर्शन मंदिर के पुजारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हालांकि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के अलावा देश के अन्य राज्यों में सुबह 9:15 पर सूर्य ग्रहण शुरू होगा और बाद दोपहर 1:48 पर समाप्त होगा। मगर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सूतक शनिवार यानी 20 जून को ही रात को 9:15 पर शुरू हो जाएगा।
वहीं, रविवार सुबह 10:48 पर सूर्य ग्रहण शुरू होगा जो बाद दोपहर 2:05 पर समाप्त होगा। इस दौरान नगर कटड़ा के सभी प्रमुख मंदिर सहित मां वैष्णो देवी के मंदिर के कपाट बंद रहेंगे और रविवार 21 जून को बाद दोपहर 2:20 के बाद ही दिव्य आरती होगी। उधर, धर्मनगरी के अन्य मंदिरों में पूजा-आरती का आयोजन होगा। क्योंकि सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्तियों को स्पर्श करना वर्जित है। इस अवधि में केवल ईश्वर का ही नमन करना चाहिए।