फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   CRPF Organised Medical Camp

Udhampur News: सीआरपीएफ के शिविर में 350 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
CRPF Organised Medical Camp
उधमपुर में सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन की तरफ से आयोजित मेडिकल कैंप में मरीजों की जांच करते डाॅक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन की तरफ से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत मुख्यालय बट्टल बालियां में कमांडेंट मोहम्मद साजिद की देखरेख में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें बट्टल बलियां व आसपास के गांवों खरुनी, करलाह, टुंड के लगभग 350 लोग लाभान्वित हुए। शिविर में मुफ्त चिकित्सा जांच व मुफ्त दवाइयां प्रदान की गईं।

शिविर में 137वीं बटालियन सीआरपीएफ के चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष रुंडला, डॉ अजय नेत्र विशेषज्ञ (पूर्व एमओ) और 187वीं बटालियन के पैरामेडिकल स्टाफ की मदद से मरीजों की जांच की गई। इस दौरान रंजीत कुमार, 187वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट आलोक रंजन, सहायक कमांडेंट सतीश कुमार, बालियां पंचायत के पूर्व सरपंच मनमोहन रैना, समाजसेवी विजय कुमार आदि उपस्थित थे। कमांडेंट मोहम्मद साजिद ने कहा कि सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन हमेशा स्थानीय लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने ग्रामीणों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक आउटरीच कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed