{"_id":"57191fde4f1c1bdc1a8b4d2a","slug":"woman-injured-in-two-vehicle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों की टक्कर में महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो वाहनों की टक्कर में महिला घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना के जगरांव में कार और ट्रक की टक्कर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह तहसील अंतर्गत पड़ने वाले भाला के त्रौण क्षेत्र में वीरवार को एक मेटाडोर और कार के बीच में हुई टक्कर में कार में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल डोडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भाला त्रौण लिंक रोड पर वीरवार दोपहर को आल्टो कार (जेके02-एपी-3947) और मेटाडोर (जेके06-2321) की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार में सवार निशा देवी पत्नी रामेश्वर निवासी भद्रवाह गंभीर घायल हो गई। उसे आसपास के लोगों ने उठाकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल डोडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि तेज गति के कारण चिनाब वैली में आए दिनों कई दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिनमें कई कीमती जानें चली जाती हैं। अभी हाल ही में एक मेटाडोर ने स्थानीय विधायक की गाड़ी को टक्कर मारकर विधायक के तीन सुरक्षाकर्मियों को घायल कर दिया था, जिसमें से दो को हेलिकाप्टर द्वारा जम्मू रेफर करना पड़ा था।
विज्ञापन