{"_id":"577fea9f4f1c1b62437f99af","slug":"tow-dead-body-found-in-chenab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सर में चिनाब से दो शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्सर में चिनाब से दो शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
घर से कुछ दूर मिली लाश
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अस्सर तहसील के पास चिनाब दरिया से शुक्रवार को दो अज्ञात शव बरामद किए गए। देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है। दरअसल स्थानीय लोगों ने दरिया में दो शवों को उतराते देखा तो पुलिस को सचित किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने डोडा के तैराक चिनाब रेस्क्यू टीम मुश्ताक शेख से संपर्क किया। मुश्ताक और उसकी टीम ने दरिया से दोनों शवों को निकाला। एक शव पुरुष का है, जिसकी उम्र 35-40 के करीब है। जबकि दूसरा शव महिला का है जो कास्तीगढ़ के ठीक नीचे दरिया चिनाब से बरामद किया गया।
विज्ञापन
दोनों शवों को अस्सर अस्पताल में रखा गया है। माना जा रहा है कि दोनों की मौत किसी सड़क हादसे में हुई होगी। उनकी शिनाख्त के लिए पुलिस ने सभी थानों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन