{"_id":"584da85e4f1c1b763a2c3c4e","slug":"three-killed-in-two-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर रविवार को दो सड़क हादसे हुए। इनमें तीन लोगों की मौत हो गई। रैंबल थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गरनई में न्यू नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में एक युवती की मौत हो गई। इसमें चार अन्य घायल हो गए। दूसरा हादसा रौंन दोमले क्षेत्र में हुआ। यहां एक बाइक सवार की सैन्य वाहन की टक्कर होने से मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गरनई क्षेत्र में टाटा 207 और मारुति कार में टक्कर हो गई। टक्कर में 22 वर्षीय शाजिया निवासी थर्ड की मौत हो गई। चार घायलों में 35 वर्षीय नसीम बेगम निवासी थर्ड, 26 वर्षीय अनवर हुसैन निवासी नैन्सू, 7 माह की मन्नत और 24 वर्षीय आसिफ निवासी पत्नीटाप शामिल हैं। चारों घायलों को जिला अस्पताल उधमपुर में भर्ती कराया गया। यहां से सभी की हालत गंभीर देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। अनवर ने जीएमसी में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
रौन दोमले क्षेत्र में हुए हादसे की जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय कुलदीप सिंह निवासी बटोत उधमपुर से अपने घर बटोत जा रहा था। वह सतैनी क्षेत्र में सैन्य वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन