{"_id":"573781764f1c1b7b7a919b70","slug":"the-rape-of-young-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sun, 15 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से करीब सात किलोमीटर दूर दुधर क्षेत्र में एक श्रमिक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। युवती दूसरे राज्य की रहने वाली है। अपने परिवार के साथ दुधर क्षेत्र में मजदूरी करती है। दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम काम से लौट रही एक श्रमिक युवती को एक स्थानीय युवक ने जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। अंधेरे का फायदा उठाकर दुधर निवासी जावेद अहमद ने युवती को हवस का शिकार बनाया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
युवती ने घर पहुंचकर सारी घटना परिवार के लोगों को बताई। परिवार के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रौन दोमेल पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने आनन-फानन में युवती की निशानदेही पर युवक को गिरफ्तार कर लिया। लड़की की मेडिकल जांच भी करवाई गई। युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन