{"_id":"57c1e5204f1c1bf638d4ff4d","slug":"teft-in-house-un-janmashtami","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस घर में मजदूरी की उसी में लगा दी सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिस घर में मजदूरी की उसी में लगा दी सेंध
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
crime demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस घर में मजदूरी की उसी में लगा दी सेंध मकान मालिक ने सीसीटीवी के जरिये पकड़ा अमर उजाला ब्यूरो रामबन। जिस मजदूर ने मकान को बनाने में मेहनत की थी, उसी ने उस घर में कृष्ण जन्माष्टमी पर दो बार सेंध लगाई।
विज्ञापन
घर में लगाए गए सीसीटीवी के जरिये मकान मालिक ने चोर को पकड़ लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार राजीव निवासी बिहार एवं वर्तमान निवासी उधमपुर को जन्माष्टमी की रात को चोरी करते पकड़ा गया है। घटना रामबन के पुराने शहर के मुख्य बाजार की है। मकान मालिक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि उसके घर में पिछले वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी की रात को चोरी हुई थी। तब घर से काफी सामान चुरा लिया गया था।
विज्ञापन
काफी नुकसान झेलने के बाद उन्होंने अपने घर में सीसीटीवी कैमरा लगवा लिया। इस बार फिर जन्माष्टमी की रात को चोरी करने के लिए राजीव उसके घर में घुस आया। घर में घुसते और चोरी करते हुए वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। मकान मालिक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने बताया कि पिछले वर्ष जन्माष्टमी के दिन उसने ही इस घर में चोरी की थी। इस बार भी जन्माष्टमी का फायदा उठाकर चोरी करने के लिए अपने एक साथी के साथ घर में घुसा था।
विज्ञापन
मकान मालिक ने बताया कि उसके घर के निर्माण कार्य में राजीव ने मजदूरी की थी। उसे उसके घर के नक्शे के बार में सबकुछ पता है। इसी का फायदा उठाते हुए वह फिर घर में घुस गया। संजीव ने बताया कि उनके परिवार के लोग स्थानीय मंदिर में पूजा पाठ का काम भी करते हैं। आरोपी को पता था कि जन्माष्टमी के दिन परिवार के सभी लोग मंदिर में व्यस्त होंगे और घर पर कोई नहीं होगा।
इसी चक्कर में वह उधमपुर से चोरी करने रामबन पहुंचा। पिछले वर्ष भी जन्माष्टमी की रात को इसने चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में लिया है। साथ ही मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार उससे पूछताछ की जा रही है। उसका एक साथी फरार है। उसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
आरोपी राजीव से पूछताछ में पता चला है कि जन्माष्टमी के दिन चोरी करने में उसका एक और साथी साथ देने आया था। पुलिस के मुताबिक उसने बताया कि उसके साथी ने सीसीटीवी कैमरे को देख लिया था। इसके बारे में उसने सचेत भी किया था। पकड़े जाने के डर से उसने कैमरे को तोड़ दिया और फरार हो गया।