{"_id":"5762f52d4f1c1b481e11c632","slug":"spo-died-by-the-noose","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीओ ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपीओ ने फंदा लगाकर जान दी
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
मृत देहअ
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर के वार्ड नंबर सात में बुधवार देर रात को एक एसपीओ ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक पवन सिंह जंद्रेडी का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार पवन घोरडी में एसपीओ लगा था। मगर कुछ ही दिन पहले उसका रामनगर में स्थानांतरण हुआ था। वह अपने परिवार के साथ वार्ड नंबर सात में किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन
बुधवार को पवन की पत्नी अपने बच्चों के साथ अपने मायके गई थी। घर में वह अकेला था। शाम को पवन के पिता भगवान सिंह ने उसको कई बार फोन किया, मगर जब फोन का कोई जवाब नहीं मिला तो उसके पिता सुबह आठ बजे रामनगर पहुंच गए। कमरे का दरवाजा खटखटाने पर भी जब नहीं खोला गया तो खिड़की से झांक कर देखा।
विज्ञापन
पवन फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर उसका पिता बदहवाश हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन