फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   one dead in accident in ramban

पत्थर की चपेट में जवान की मौत

Sun, 25 Dec 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन Updated Sun, 25 Dec 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
one dead in accident in ramban
accident - फोटो : amar ujala

जिले के कानाभत्ती इलाके में शनिवार की सुबह करीब दस बजे गश्त के दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से सेना के एक जवान की मौत हो गई।

विज्ञापन

12 राश्ट्रीय रायफल का एक दल कानाभत्ती क्षेत्र में गश्त कर रहा था।

जब वह किलासेरी पहुंचा तो अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर लुढ़क आया, जिसकी चपेट में प्रकाश चंद्र ठाकुर निवासी गाजियाबाद (यूपी) आ गया। पत्थर की टक्कर से वह खाई में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसके साथियों ने कड़ी मशक्कत से उसे खाई से निकालकर अपने बेस कैंप के डिस्पेंसरी तक लाया। यहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद आर्मी के फिल्ड अस्पताल बटोत रेफर कर दिया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, कानाभत्ती पूरी तरह से पहाड़ी पर है। यहां का रास्ता भी बहुत संकरा है। यहां गश्त करना जोखिम भरा होता है। कहीं से कभी भी पत्थर लुढ़कने का खतरा बना रहता है। गौरतलब है कि 6 नवंबर को भी इसी इलाके में गश्त के दौरान ही पत्थर गिरने से एक अन्य जवान की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed