फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Naib tahsildar arrested

घूस लेते नायब तहसीलदार गिरफ्तार

Fri, 05 Aug 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Naib tahsildar arrested
hathkadi

विजिलेंस विभाग की एक टीम ने वीरवार को कुलवंता गांव के नायब तहसीलदार कार्यालय में छापामारी कर वहां के नायब तहसीलदार को 5000 रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई लेहड़ गांव के कुंज लाल की शिकायत पर टीम ने की। जानकारी के अनुसार लेहड़ गांव के रहने वाले कुंज लाल पुत्र सत्तू का बहन के साथ भूमि विवाद चल रहा था। उधमपुर के जिला विकास आयुक्त ने सत्तू के हक में फैसला सुनाया था, लेकिन उक्त फैसले को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए कुलवंता गांव का नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार कुंज लाल से 5000 रुपये घुस मांग रहा था।  कुंज लाल ने शिकायत विजिलेंस विभाग के पास की।

विज्ञापन


वीरवार को विभाग की एक टीम ने डीएसपी करतार सिंह के नेतृत्व में कुलवंता गांव में जाल बिछाया और नायब तहसीलदार को कुंज लाल से 5000 रुपये घुस  लेते रंगे हाथों दबोच लिया। विजिलेंस विभाग ने नायब तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर 15,2016 धारा 5(2) आफ जेएंडके पीसीएक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पूछताछ के लिए आरोपी को वह जम्मू ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed