{"_id":"58a0b50e4f1c1b5f37d84638","slug":"murderous-attack-with-sharp-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से कातिलाना हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से कातिलाना हमला
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
उधार के पैसे नहीं दिए तो सिर पर मारी कांच की बोतल
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैंबल थाना क्षेत्र के चक इलाके में शनिवार रात को घर लौट रहे राजकुमार नाम के व्यक्ति को तीन लोगों ने तेजधार हथियार से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार उधमपुर से चक तक चलने वाली अंतिम मेटाडोर से रात करीब आठ बजे 38 वर्षीय राजकुमार चक पहुंचा और पैदल अपने घर की तरफ चल पड़ा। रास्ते में अचानक ही तीन लोगों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब घर वालों को इसका पता चला तो तुरंत घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर डाक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर रैंबल पुलिस भी पहुंच गई। प्राथमिक जांच में दो हमलावरों की पहचान गुड्डी और रोमी के रूप में हुई है। तीसरे आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।