{"_id":"58d95eb64f1c1b027c63e726","slug":"death-of-husband-by-wounding-in-collapsing-building-wife-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान ढहने से मलबे में दबकर पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान ढहने से मलबे में दबकर पति की मौत, पत्नी घायल
ब्यूरो/डोडा
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के अंतर्गत गांव रारेरना में सबह करीब साढ़े तीन बजे घर ढह जाने से उसके मलबे में दबकर हादसे में पति की मौत हो गई, जब पत्नी घायल हो गई। हादसे में दोनों बच्चे सलामत हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि शामलाल (42) पुत्र बैलीराम, निवासी रारेरना खेतीबाड़ी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
उसके परिवार में उसकी पत्नी सुषमा देवी (37) और दो बच्चे-वंश (9) व सिमरन (13) हैं। किसी तरह उसने बचाई गई जमा पूंजी से अपने परिवार के लिए आशियाना बनाना शुरू किया था। रविवार की रात दिनभर से थका हारा परिवार घर के एक कोने में सो रहा था।
विज्ञापन
सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास मकान की एक दीवार छत समेत ढह गई। इस हादसे में मलबे में दबकर शामलाल की मौत हो गई। बच्चों की चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल शामलाल की पत्नी को लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन