{"_id":"58f3cea34f1c1b3f3b470ef8","slug":"cash-and-jewelery-theft-from-the-temple-of-durga-mata","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा माता के मंदिर से नकदी और जेवरात उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्गा माता के मंदिर से नकदी और जेवरात उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर/जिब
Updated Mon, 17 Apr 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
चोर
रैंबल थाना क्षेत्र के कैंबल डंगा इलाके में चोरों ने शनिवार देर रात को भगवान के घर को ही अपना निशाना बना लिया। चोर दुर्गा माता मंदिर से दानपात्र के साथ ही माता की मूर्ति पर लगाए गए सोने के झुमके और नत्थ ले उड़े हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे पुजारी सुदेश कुमार जब मंदिर में पूजा करने के लिए आया तो मंदिर के द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दानपात्र भी गायब था। इसके साथ माता के सोने के झुमके और नत्थ भी गायब थी। उसने तुरंत इसकी इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसकी सूचना रैंबल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुजारी ने बताया कि कई दिनों से दानपात्र को खोला नहीं गया था। दानपात्र में राशि कितनी थी पता नहीं है, लेकिन राशि हजारों में थी। वहीं ग्रामीणों में चोरी को लेकर काफी रोष है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि मंदिरों में चोरी के मामले पहले शहर में देखने को मिलते थी, लेकिन अब चोरों ने ग्रामीण इलाकोें में स्थित मंदिरों को भी निशाना बनाना शरू कर दिया है। इसको किसी कीमत पर भी सहन नहीं किया जाएगा। उनकी मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए चोरों को पकड़ कर सबके सामने लाए।