{"_id":"573cc57d4f1c1b3150ac7194","slug":"attack-ob-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमला
ब्यूरो,अमर उजाला/चिनैनी
Updated Thu, 19 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिरासत में लिए गए चोरी के एक आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया। इसमें एक पुलिस कर्मचारी जख्मी हो गया। घायल को चिनैनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से छुट्टी दे दी गई। इस मामले में 12 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुद्धमहादेव पुलिस आरोपी को लेकर सीरा गांव स्थित उसके घर पहुंची थी। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसने चोरी किया सामान घर में छिपाया है।
विज्ञापन
जैसे ही पुलिस टीम आरोपी को लेकर उसके घर पहुंची तो उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर हमला कर दिया। यही नहीं, कुछ पुलिस कर्मियों को कमरे में बंद कर दिया। इसमें एक जख्मी हो गया।
विज्ञापन
लाटी पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो एक अन्य पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख हमला करने वाले फरार हो गए। एसडीपीओ विनोद शर्मा ने बताया कि हमला करने के आरोप में 12 लोगों पर मामला दर्ज किया है। सभी की तलाश है।