फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   स्सी गिरने चालक की हुई मौत

स्सी गिरने चालक की हुई मौत

विज्ञापन
स्सी गिरने चालक की हुई मौत
उधमपुर। घोरडी के बरमीन इलाके में बुधवार सुबह घोरडी से उधमपुर की तरफ आ रहा टाटा मोबाइल वाहन जैसे ही बरमीन के तरींगड़िया इलाके में पहुंचा तो अचानक ही पहाड़ से पस्सी गिर गई और वाहन से टकराई। पस्सी गिरने के बाद चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चालक युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे सुभाष सिंह नाम का 25 वर्ष का युवक टाटा मोबाइल वाहन लेकर घोरडी से उधमपुर की तरफ आ रहा था। वाहन जैसे ही तरींगड़िया इलाके में पहुंचा तो अचानक ही पहाड़ से बड़ी पस्सी सीधे ही वाहन पर आकर गिरी और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने घायल युवक को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। दोपहर के समय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

------
युवक की मौत के बाद पैंथर्स पार्टी ने किया प्रदर्शन
कहा, आए दिन लोग बदहाल मार्ग पर हो रहे हैं दुर्घटना का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। बरमीन में पस्सी गिरने से युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद पैंथर्स पार्टी ने बुधवार दोपहर को केंद्र सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घोरडी में करीब दो वर्ष से मार्ग को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है और आज तक काम पूरा नहीं हो रहा है। आए दिन लोग बदहाल मार्ग पर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैंथर्स पार्टी के युवा नेता जगदेव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सलाथिया चौक पर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जगदेव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की एक योजना के तहत करीब दो वर्ष से घोरडी से उधमपुर तक मार्ग को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने जब इसका उद्घाटन किया था तो एक वर्ष के अंदर काम को पूरा करने को कहा गया था, लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी मार्ग चौड़ा नहीं हो पाया है। इतना ही नहीं चल रहे कार्य के कारण मार्ग की हालत पहले से भी ज्यादा खराब हो गई है। तरींगड़िया इलाके में तो करीब एक किलोमीटर मार्ग का हिस्सा पूरी तरह से खराब हो चुका है। आए दिन इस स्थान पर पस्सियां गिर रही हैं और वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसी कारण आज एक युवक ने जान गवाई है।

इतना ही नहीं जब भी बारिश होती है तो पहाड़ से पस्सी गिरने के बाद मार्ग बंद हो जाता है और फिर कई दिनों तक मार्ग बंद ही रहता है। घोरडी ब्लाक के लोगों के लिए चल रहा कार्य सबसे बड़ी परेशानी बन चुका है। पैंथर्स पार्टी की मांग है कि जल्द से जल्द मार्ग को चौड़ा करने का काम पूरा करने के बाद इसकी हालत को सुधारा जाए। अगर ऐसा नहीं किया तो आने वाले दिनों में पैंथर्स पार्टी प्रदर्शन तेज करने को मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed