{"_id":"5bf6f750bdec22418130a801","slug":"171542911824-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जलाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को जलाने की कोशिश
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को जलाने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
रामनगर। केला गांव में वीरवार सुबह एक विवाहिता को सास, ससुर और उसके देवर द्वारा केरोसिन डाल कर उसे जलाने का मामला प्रकाश में आया। विवाहिता के शोर मचाने पर लोग मौके की तरफ दौड़े। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलस चुकी विवाहिता को रामनगर के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार घर में किसी मामले को लेकर झगड़ा हो गया। बाद में बात बढ़ती। इस बीच आरोप है कि सास, ससुर और देवर ने कांता देवी पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने विवाहिता को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से कांता देवी की सास किशो देवी, ससुर करतार सिंह और देवर जगदीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।