{"_id":"5cdb28dabdec22075e0765cf","slug":"161557866714-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटटी गांव में आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिटटी गांव में आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर रिट्टी गांव में मंगलवार सुबह अचानक मकान में आग लगने से हजारों का सामान जल कर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सुबह करीब छह बजे प्रेम सिंह के घर में अचानक ही आग लग गई। आग का पता चलते ही परिवार के सदस्य तुरंत घर से बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग भड़क भी गई। आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने प्रेम सिंह के साथ मिल कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। घंटों मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक अंदर हजारों का सामान जल कर राख हो गया था। सूचना मिलने के बाद रौन दोमेल पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। प्रेम सिंह ने बताया कि आग से उसका बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। घर में रखा सारा कीमती सामान खराब हो गया है। उसकी आर्थिक इतनी अच्छी नहीं है कि दोबारा से सामान बना सके। उसकी प्रशासन से मांग है कि नुकसान का मुआवजा देकर राहत प्रदान की जाए। उसने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण शार्ट सर्किट लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।