फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   गंदगी के ढेर से बरामद हुआ छह महीने का भ्रूण

गंदगी के ढेर से बरामद हुआ छह महीने का भ्रूण

विज्ञापन
गंदगी के ढेर से बरामद हुआ छह महीने का भ्रूण
उधमपुर। शहर के बीच गोल मार्केट इलाके में रविवार की सुबह मीट मार्केट के पास गंदगी के ढेर से छह महीने का भ्रूण मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और भ्रूण को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह भ्रूण किसका है और किसने इसको गंदगी में फेंका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे कुछ लोगों ने गंदगी के ढेर में छह महीने का भ्रूण पड़ा हुआ देखा। भ्रूण दिखने की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास पूछताछ करने के बाद भ्रूण को कब्जे में लेकर अपने साथ ले गई। भ्रूण मिलने की सूचना पूरे शहर में फैल गई। पुलिस ने भी भ्रूण के बारे में पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किसका गर्भपात किस डॉक्टर ने किराया है। यह काम गैर कानूनी तरीके से किया गया है। शहरवासियों का कहना था कि इसमें कोई शक नहीं कि गर्भ गिराने का काम किसी डाक्टर ने ही किया है। यानी आज भी शहर के बीच कोई डाक्टर गैरकानूनी तरीके से यह काम कर रहा है। शहर के बीच कोई भ्रूण को फेंक कर चला गया और किसी को पता भी नहीं चला। शहरवासियों ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे डाक्टर का जल्द से जल्द पता लगा कर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

एसएचओ विजय चौधरी ने कहा कि भ्रूण के हाथ पैर और शरीर का काफी हिस्सा तैयार हो चुका था। इसको देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह करीब छह महीने का है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed