{"_id":"5aa43aba4f1c1ba8758b4b90","slug":"11520712378-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा लगाकर किशोरी ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदा लगाकर किशोरी ने किया आत्महत्या का प्रयास
Updated Sun, 11 Mar 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के साथ लगते सलाथिया चौक इलाके में शनिवार दोपहर को 11 वर्ष की बच्ची ने बाथरूम में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। समय रहते परिवार के लोगों ने उसे फंदे से उतारकर जान तो बचा ली, लेकिन उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल से जीएमसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह के समय सलाथिया चौक की रहने वाली ग्यारह वर्ष की शीतल की आंख में कोई परेशानी हुई। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ जिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टर से जांच करवाने के बाद घर जाते समय शीतल का परिवार के किसी सदस्य के साथ नोकझाेंक हो गई।
विज्ञापन
इससे शीतल नाराज हो गई। घर पहुंच कर उसने किसी से बात नहीं की। वह अचानक बाथरूम चली गई। कुछ समय के बाद मां भी बाथरूम पहुंची तो देखा कि शीतल ने गले में फंदा लगाया था। उन्होंने शीतल को नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन