फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   crime

एक नशा तस्कर और गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
किश्तवाड़। ऑपरेशन संजीवनी के बैनर तले किश्तवाड़ पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ अपने अभियान में बुधवार को एक और नशा तस्कर को पकड़ा और प्रतिबंधित साइकोट्रोपिक पदार्थ की नौ स्ट्रिप्स (72) गोलियां बरामद कीं। हिडयाल चौक किश्तवाड़ के पास पुलिस पोस्ट प्रभारी एएसआई दिलीप सिंह ने अपनी टीम के साथ इंस्पेक्टर आबिद बुखारी एसएचओ पीएस किश्तवाड़ की देखरेख में एक सरप्राइज नाका स्थापित किया। पैदल यात्री और वाहन नाका पार्टी की चेकिंग के दौरान संदिग्ध हरकत को देखते हुए एक व्यक्ति को रोका। जो चेक प्वाइंट से भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन नाका पार्टी के सतर्क रहने से उसे काबू कर लिया गया।
विज्ञापन

उसकी तलाशी में प्रतिबंधित मादक पदार्थ 9 स्ट्रिप्स (72) गोलियां बरामद हुईं। आरोपी की पहचान अरबाज अहमद निवासी हिडयाल किश्तवाड़ के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना किश्तवाड़ में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। किश्तवाड़ पुलिस अधिकारी ने कहा कि नशीली दवाओं के खिलाफ युवाओं व लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास है। क्षेत्र के लोगों से अनुरोध है कि वे आगे आएं और नशीले पदार्थों की तस्करी या खपत के बारे में जानकारी साझा करें। जिसके लिए मोबाइल नंबर 9419133643, 9149695883 पर सूचित करें। इस उद्देश्य के लिए पुलिस के साथ आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed