फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   crime news

जखैनी नाके पर फर्जी नंबर का एक और टेंपो ट्रैवलर सीज

विज्ञापन
crime news
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के जखैनी चौक पर लगाए ट्रैफिक नाके के दौरान पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर एक और फर्जी नंबर के टेंपो ट्रेवलर को सीज किया है। पकड़ में आया टेंपो ट्रेवलर (यूपी 81सीटी 7983) विदेशी (ईरानी) सैलानियों को लेकर श्रीगनर की तरफ जा रहा था। पुलिस के मुताबिक पकडे़ गए टेंपो ट्रेवलर का इंजन नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर में गड़बड़ी थी।
विज्ञापन

एसएसपी ट्रैफिक शब्बीर मलिक ने कहा कि दो महीने के अंदर पुलिस ने जखैनी नाके पर फर्जी नंबर की चार गाड़ियों को पकड़ा है। उन्होंने कहा कि पकड़ा गया वाहन चोरी का भी हो सकता है। मामला स्थानीय थाने के हवाले किया गया है। पूरी जांच होने के बाद ही सच्चाई का पता लग पाएगा। उन्होंने कहा कि पकड़े गए वाहन का जब इंजन नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जांचा गया, तो उनमें गड़बड़ी पाई गई।
विज्ञापन

ई-चालान मशीन में रजिस्ट्रेशन नंबर और इंजन नंबर के आधार पर वाहन के मालिक अलग-अलग प्रदर्शित हो रहे हैं। उक्त वाहन का चालक भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया है। फिलहॉल गाड़ी को सीज कर दिया गया है। एफआईआर भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाहन में सवार यात्रियों को पुलिस उनके होटल तक पहुंचाएगी, ताकि उन्हें परेशानी न हो। फिर जिस ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से यह लोग आए, वो उनके आगे की यात्रा का प्रबंध करेगी। एसएसपी ट्रैफिक ने कहा कि हाई रेजोल्यूशन प्लेट लगाने के लिए भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं, जो लोग इसका उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

गौरतलब है कि मंगलवार को भी जखैनी नाके पर एक फर्जी नंबर के टेंपो ट्रेवलर(डीएल 1वीसी 2217) को सीज किया गया था। उस वाहन की जांच में भी इसी तरह की गड़बड़ी पाई गई थी। पुलिस के मुताबिक चेचिस नंबर के आधार पर उक्त वाहन उत्तर प्रदेश का है, जबकि इस पर लगाया पंजीकरण नंबर दिल्ली का है। इसके बाद वाहन को सीज कर दिया। यह वाहन भी सात दिन के टूर पर दिल्ली से श्रीनगर के लिए जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed