फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   crime news

Udhampur News: तीन नशा तस्करों को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
crime news
उधमपुर। रेहंबल थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिकरी पुलिस की ओर से सितंबर में नाके के दौरान 488.76 ग्राम हेराेइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। तीनों की न्यायिक हिरासत को 15 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टिकरी पुलिस की टीम ने नेशनल हाईवे पर नाके के दौरान 18 सितंबर को एक वाहन से हेरोइन बरामद की थी और नशा तस्करी के आरोप में तीन लाेगों को गिरफ्तार किया गया था। उनकी पहचान पुंछ निवासी मोहम्मद हाफीज, मुख्तार अहमद और अब्दुल हामिद के रूप में की गई थी। मामले के जांच अधिकारी पीएसआई मनवीर सिंह ने आरोपियों की न्यायिक रिमांड की मांग की है। ये आरोपी जिला जेल उधमपुर में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। ये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुए। जिला जेल में एचसी खलील अहमद और कोर्ट में पीएसआई मनवीर सिंह ने आरोपियों की पहचान की और अदालत के सामने रिमांड के कागजात पेश किए। आरोपियों की ओर से वकील सुरिंदर खजूरिया मुख्य कानूनी सहायता बचाव वकील भी उपस्थित थे। आरोपियों को 18 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में अदालत की ओर से 11 नवंबर के आदेश के तहत दिए गए पहले रिमांड के तहत जिला जेल उधमपुर में न्यायिक हिरासत में रखा गया है। अदालत ने आरोपियों के खिलाफ लगाए गए अपराध जघन्य और गैर-जमानती करार देते हुए न्यायिक रिमांड की प्रार्थना की अनुमति दे दी है। सोमवार को जारी आदेश के तहत आरोपियों को पांच दिन की अतिरिक्त अवधि यानी नौ दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस अवधि के दौरान तीनों जिला जेल में रहेंगे। इसकी समाप्ति के बाद इनको अगले आदेश के लिए विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed