{"_id":"62376f407ca37556976a382e","slug":"cricket-katra-news-jmu2561109164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा प्रीमियर लीग का फाइनल कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा प्रीमियर लीग का फाइनल कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी में श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही कटड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल 22 मार्च को होगा। प्रतियोगिता में शामिल हुई 32 टीमों में से हिल व्यू राजोरी और लाइफ केयर दिल्ली ने फाइनल के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इस मैच में श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार मुख्य अतिथि रहेंगे।
गौरतलब है कि कटड़ा में उत्तर जोन की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 27 फरवरी से शुरू हुआ था। इसमें देशभर की 32 टीमों ने भाग लेकर एक दूसरे को शानदार टक्कर दी। करीब 22 दिन चले मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल जीतकर हिल व्यू राजोरी और लाइफ केयर दिल्ली टीमें प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई हैं।
इनका दोनों के बीच अंतिम मुकाबला मंगलवार 22 मार्च को खेला जाना है। आयोजकों ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली हैं। प्रतियोगिता के विजेता को पांच लाख रुपये और उपविजेता को तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, पूरी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज के रूप में 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।