{"_id":"62362370d2ec036d7971a3ff","slug":"cricket-competetion-katra-news-jmu256048358","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन सेमीफाइनल में दिल्ली की टीम ने मुकाबला जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन सेमीफाइनल में दिल्ली की टीम ने मुकाबला जीता
कटड़ा। धर्मनगरी में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्टेडियम में करवाई जा रही प्रतियोगिता में शनिवार को लाइफ केयर दिल्ली और श्री राम क्रिकेट क्लब ज्योतिपुरम (रियासी) की टीम के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें दिल्ली की टीम ने जीत के साथ फाइनल में प्रवेश करते हुए तीन लाख का इनाम पक्का कर लिया। उधर, शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में केसीसी कटड़ा को हराकर हिल्स व्यू राजौरी ने लगातार दूसरे वर्ष फाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन
शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 19 ओवर में 143 रन बनाए। विकास दीक्षित ने 27 गेंदों पर 33 रन और अंकित ने 19 बॉल में 32 रन का योगदान दिया। ज्योतिपुरम के गेंदबाज विनय ने तीन ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट झटके, कमल ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज्योतिपुरम की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। दिल्ली ने 13 रन से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। ज्योतिपुरम के आकाशदीप ने 39 गेंदों पर 37 रन और अभिषेक ने 17 गेंदों पर 19 रन का योगदान दिया। दिल्ली के दीपक कुमार ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट, दीपक भाटी ने 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट झटके। दीपक कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्हें 3100 नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्याम पुजारी, रविशर्मा, शिवकुमार शर्मा, स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा के प्रधान सुनील डोगरा, वरिष्ठ सदस्य भारत भूषण सदोत्रा, अरुण शर्मा, रवि नाग, रमणीक नवादा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।