फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Cricket competetion

लुधियाना की टीम को हरा कर ज्योतिपुरम सीसी पहुची अगले दौर में

विज्ञापन
Cricket competetion
मैन आफ द मैच के खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए - फोटो : KATRA
कटड़ा। कटड़ा प्रीमियर लीग-2 में सोमवार को खेले गए मुकाबले में श्रीराम क्रिकेट क्लब ज्योतिपुरम (रियासी) ने संधू क्रिकेट क्लब लुधियाना को 58 रन से करारी शिकस्त दी। प्रतियोगिता के नौवें दिन श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्टेडियम में ज्योतिपुरम की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 192 का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

ज्योतिपुरम के अभय चौधरी ने 60 गेंद में दो छक्कों और 13 चौकों की मदद से 93 रन बनाए। वरिंदर ने 22 गेंदों पर चार सिक्सर जड़कर ताबड़तोड़ 37 रन जुटाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लुधियाना की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी और 58 रन से मैच हार गई। लुधियाना के तरुण सरन ने 21 गेंदों पर 28 रन बनाए। ज्योतिपुरम के गेंदबाज वरिंदर सरन ने तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट झटके। ताबड़तोड़ 37 रन बनाने और तीन विकेट लेने पर वरिंदर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्हें 3100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed