फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona virous

उधमपुर जिले में 68 लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
corona virous
उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। शाम तक जिले में कुल 68 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। मामलों में बढ़ोतरी के साथ स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की भी चिंता बढ़ती जा रही है। विभाग की तरफ से इस पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के हालात खराब हो चुके हैं। अब हर रोज 50 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं और दिन प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। बहुत ज्यादा संख्या में मामले टिकरी, चिनैनी और शहर के अंदर पाए जा रहे हैं। अभी तक कई डाक्टर संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसक साथ कई कर्मचारी भी संक्रमित पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पटनीटाप जाने वाले पर्यटक भी संक्रमित पाए जा रहे हैं। इनके कुद में कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पर्यटकों को वापस भेजा जा रहा है। 2022 में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के 77 मामले मंगलवार को सामने आए थे और इनमें काफी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर थे और बुधवार को कुल 68 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और इनमें भी कई डाक्टर है। इनमें 22 लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर रोज साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट करवा रहा है। जिला अस्पताल में जांच के लिए पहुंचने वाले मरीजों ओपीडी में जाने से पहले कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं और बहुत ज्यादा संख्या में लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 11626 हो गई है। इनमें से 11352 लोग कोरोना का मात दे चुके हैं। 139 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 235 सक्रिय मामले हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed