फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona virous

जिला प्रशासन ने 237 लोगों को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
corona virous
उधमपुर। जिले में कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ने के साथ ही क्वारंटीन किए लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। चार महीने में यह आंकड़ा 20 हजार को पार कर गया है। बुधवार को प्रशासन ने कुल 237 लोगों को क्वारंटीन किया है। इनमें काफी संख्या में पॉजिटिव लोगों के संपर्क में रहने पर क्वारंटीन कथिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ क्वारंटीन पर रखे लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। पहले जहां बाहरी राज्यों से लौटने पर लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा था तो अब पॉजिटिव पाए जा रहे लोगों के संपर्क में रहने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

जो भी पॉजिटिव पाया जा रहा है, उसके संपर्क में रहने वाले लोगों का पता लगाकर क्वारंटीन किया जा रहा है और सबके कोरोना टेस्ट करवाए जा रहे हैं। बुधवार को जिला प्रशासन ने कुल 237 लोगों को क्वारंटीन किया है। इनमें ज्यादातर लोगों को होम क्वारंटीन पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार अभी तक कुल 20629 लोगों को क्वांरटीन किया गया है। इनमें से 124 सक्रिय मामलों का उपचार जम्मू और जम्मू में चल रहा है। 814 लोगों को होम क्वारंटीन पर रखा है। 285 लोगों को प्रशासनिक क्वारंटीन पर रखा है। 2159 लोगों को सर्विलांस पर रखा है और 17248 लोगों ने सर्विलांस का समय पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed