फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona virous

चार सीआरपीएफ और तीन पुलिस कर्मियों सहित और 10 लोग पॉजिटिव

विज्ञापन
corona virous
उधमपुर। जिले में बुधवार को दस लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन पुलिसकर्मी, चार सीआरपीएफ के जवान हैं। ज्यादातर लोग कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में रहने पर पॉजिटिव हुए हैं। वहीं दिन प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कई प्रयास करने के बाद भी कोरोना के मामलों में कमी नहीं आई है। इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से ज्यादातर सीआरपीएफ, पुलिस, आईआरपी और सेना के जवान पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इनका उपचार भी संबंधित विभाग की तरफ से ही किया जा रहा है। मंगलवार को आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बुधवार को दस लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन पुलिस कर्मी हैं। यह तीनों जिला पुलिस लाइन में नियुक्त थे। तीनों पिछले दिनों पॉजिटिव पाए गए जवान के संपर्क में थे और इनके कोरोना टेस्ट करवाए गए थे। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग इन तीनों के संपर्क में रहने वाले लोगों को क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही चार सीआरपीएफ के जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। इन जवानों को सीआरपीएफ ने क्वारंटीन सेंटर के बाहर नियुक्त किया था। इसके साथ पंचैरी का रहने वाला श्रीनगर से लौटा व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। साथ ही छुट्टी काट कर उधमपुर लौटा सेना का जवान भी पॉजिटिव पाया गया है। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। इसके साथ शहरवासी भी चिंतित हो रहे हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 427 तक पहुंच गई है। इनमें से 124 सक्रिय लोगों का उपचार उधमपुर और जम्मू में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed