फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona virous

दो आईआरपी के जवान और पांच वर्षीय बच्चे सहित पांच लोग संक्रमित

विज्ञापन
corona virous
उधमपुर। दो आईआरपी के जवान और पांच वर्षीय बच्चे सहित पांच लोग शनिवार को उधमपुर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आईआरपी के जवान कोरोना पॉजिटिव जवान के संपर्क में रहने पर संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा बच्चा पॉजिटिव गर्भवती महिला के संपर्क में रहने पर संक्रमित मिला है। अन्य दो मामले बाहरी राज्यों से लौटे लोगों के हैं। इनके संक्रमित पाए जाने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव के संपर्क में रहने वाले लोगों को क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में गिरावट होती नजर नहीं आ रही है। शुक्रवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे तो शनिवार दोपहर बाद पांच लोगों के पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि इनमें तीन पॉजिटिव ऐसे लोग हैं, जोकि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में रहने पर संक्रमित हुए हैं। तीन दिन पहले आईआरपी का जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने इस जवान के संपर्क में रहने वाले साथी जवानों को क्वारंटीन करने के बाद कोरोना टेस्ट करवाए थे। शनिवार को इस जवान के संपर्क में रहने वाले दो जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक जवान पुंछ और दूसरा राजोरी का रहने वाला है।
विज्ञापन

इसी तरह तीन दिन पहले शहर के शक्तिनगर मोहल्ले में गर्भवती महिला पॉजिटिव पाई गई थी। इसके संपर्क में रहने वाले लोगों के भी टेस्ट करवाए थे और शनिवार को पांच वर्षीय के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने इन तीनों के संपर्क में रहने वाले लोगों को क्वारंटीन करने के साथ कोरोना टेस्ट करवाना शुरू कर दिए हैं। अन्य दो पॉजिटिव मामले बाहरी राज्यों से लौटने वाले लोगों के हैं। इनमें सलमेड़ी निवासी 24 वर्षीय युवक और रामनगर निवासी व्यक्ति शामिल है। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के कोविड हेल्थ सेंटर में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed