फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona virous

हरियाणा और दिल्ली से लौटे दो सीआरपीएफ जवान संक्रमित

विज्ञापन
corona virous
उधमपुर। ट्रेन और बसों से बाहरी राज्यों से उधपुर लौट रहे लोगों के साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों दिनप्रतिदिन इजाफा हो रहा है। सोमवार को दो और लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह दोनों ही सीआरपीएफ के जवान हैं, जो हरियाणा और दिल्ली से छुट्टी पर घर लौटे थे। इसके बाद उन्हें महिला कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। सोमवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें सीआरपीएफ के बन तालाब (जम्मू) स्थित आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसके साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। वहीं, 21 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि एक महिला की मौत और 15 का उधमपुर और जम्मू में उपचार जारी है।
विज्ञापन

हर रोज सैकड़ों लोग बस और ट्रेन से उधमपुर लौट रहे हैं। इसके बाद जहां इन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है वहीं उधमपुर और जम्मू में टेस्ट करवाए जा रहे हैं। रविवार को भी दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और सूचना मिलते ही इनको क्वारंटीर सेंटर से आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया था। सोमवार को दो और लोग संक्रमित पाए गए हैं। एक सीआरपीएफ जवान 22 मई को हरियाणा से जम्मू में पहुंचा था। वह पंचैरी तहसील के मीर गांव का निवासी और ट्रेन से उधमपुर आया था। जम्मू रेलवे स्टेशन पर उसका कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसके जवान को बीएसएफ कैंप जगानू में क्वारंटीन कर लिया गया था। सोमवार सुबह जवान की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बीएसएफ कैंप पहुंची और जवान को बन तलाब स्थित कोविड केयर सेंटर में पहुंचा दिया।
विज्ञापन

दूसरा जवान दिल्ली से लौटा है। वह शहर से लगते लौंडना गांव का रहने वाला है और टेस्ट के बाद उसे सरकारी महिला कालेज में क्वारंटीन किया गया था। दोपहर के समय इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसको भी उपचार के लिए बन तालाब स्थित आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 37 हो गया है। इनमें से 21 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है और 15 का उपचार उधमपुर और जम्मू में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed