फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Corona

20 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Corona
उधमपुर। जिले में मंगलवार को 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, 175 लोगों ने कोरोना को मात देने में कामयाबी पाई है। अब कई सप्ताह के बाद कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या दो सौ से कम हो गई है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट हो रही है। पहले जहां हर रोज सौ के करीब मामले सामने आ रहे थे, तो अब इनकी संख्या 50 से भी कम हो गई है। सोमवार को जिले में कुल 25 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। लेकिन, मंगलवार को इनकी संख्या 20 तक पहुंच गई है। इनमें तीन लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकरी के ग्रामीण इलाकों में आठ और शहर में दो, चिनैनी के ग्रामीण इलाकों में तीन और शहर में दो, रामनगर में दो और बसंतगढ़ में तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 14577 हो गई है। इनमें से 14312 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 146 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 119 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed