{"_id":"62016291433a6865ba63f007","slug":"corona-udhampur-news-jmu253374316","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 25 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 25 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण से एक और मौत हो गई है। वहीं, 25 लोग कोरोना संक्रमित भी पाए गए हैं। अच्छी बात यह कि 95 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे।
सोमवार को कई दिनों बाद कोरोना के मामलों में इतनी गिरावट देखी गई है। शाम तक कुल 25 लोग कोरोना संक्रमित पाए। इनमें मेडिकल ब्लॉक टिकरी के ग्रामीण इलाके में तीन व शहर में चार, चिनैनी के ग्रामीण इलाकों में दो व शहर में एक, रामनगर में 14 और मजालता में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इसके साथ चिनैनी में संक्रमण से एक की मौत हो गई है।
जिले में 95 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जिससे सक्रिय मामलों में भारी कमी आई है। प्रशासन ने इससे राहत महसूस की है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 14557 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 14317 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। वहीं, 146 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 274 मामले सक्रिय हैं।