{"_id":"61e06da360a96501cb731caf","slug":"corona-udhampur-news-jmu25183820","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में कोरोना संक्रमण को लेकर फिर से बेकाबू होने लगे हालात,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में कोरोना संक्रमण को लेकर फिर से बेकाबू होने लगे हालात,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग के लगातार प्रयासों के बावजूद जिले में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जहां 65 लोग संक्रमित पाए गए थे, वहीं वीरवार को शीतकालीन खेलों में भाग लेने गुलमर्ग गए 65 छात्रों समेत कुल 136 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
एक दिन में इतने ज्यादा मामले सामने आने से जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर हालात एक बार फिर बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीरवार को संक्रमित पाए गए कुल 136 लोगों में से 30 व्यक्ति बाहरी राज्यों से लौटे हैं। इसके अलावा 95 व्यक्ति रैंडम सैंपलिंग में संक्रमित मिले हैं। और, 11 लोग लक्षणों के आधार पर टेस्ट करवाने के बाद पॉजिटिव पाए गए हैं।
इनमें मेडिकल ब्लॉक टिकरी के 37, चिनैनी के 25, रामनगर के 14, पंचैरी के दो, बसंतगढ का एक, मजालता के सात, उधमपुर के शहरी क्षेत्र के 36 और बेल्ट फोर्स के 14 लोग शामिल हैं। इसके साथ ही वीरवार को 14 लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में भी कामयाब रहे। जिले में अब तक कुल 11862 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 11366 लोग संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे। जबकि, 140 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिला में अब 356 सक्रिय मामले हैं।