फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona

उधमपुर में कोरोना से तीन और लोगों की मौत

विज्ञापन
corona
उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। शाम तक जिले में कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। दो लोगों की मौत जम्मू में उपचार के दौरान हुई तो एक मौत उधमपुर कमांड अस्पताल में हुई है। इसके साथ ही शाम तक जिले में 46 लोग संक्रमित पाए जा चुके थे। इन सभी के संपर्क में रहने वाले लोगों का पता लगा कर सबको क्वारंटीन करने के साथ कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। पांच दिन के अंदर जिले में कोरोना संक्रमण से दस लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। पांच दिन से तो हालात बहुत ज्यादा खराब हो चुके हैं। कोरोना के मामले बढ़ने के साथ कोरोना से लगातार लोगों की मौत हो रही है। पांच दिन से हर रोज मौत के मामले स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता को बढ़ाते जा रहे हैं। वहीं ज्यादातर संक्रमित शहर के अंदर ही पाए जा रहे हैं और इससे परेशानी दुगनी होती जा रही है। मंगलवार केे जिले में कुल 37 लोग संक्रमित पाए गए थे, जबकि एक महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। बुधवार को तो हालात और भी ज्यादा खराब हो गई और शाम तक कुल तीन लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी थी और 46 नए मामले सामने आ गए थे। मरने वाले दो लोग शहर के रहने वाले थे और एक महिला कुद की रहने वाली थी।
विज्ञापन

अस्पताल रोड में रहने वाले व्यक्ति की मौत जीएमसी जम्मू में हुई, जबकि मेन बाजार में रहने वाले की मौत कमांड अस्पताल में हुई। कुद की रहने वाली महिला की मौत जीएमसी जम्मू में हुई है। इसके अलावा 46 संक्रमित में से ज्यादातर संक्रमित शहर के अंदर रहने वाले हैं। इसके साथ ही रामनगर, टिकरी, मजालता, चिनैनी में भी कई लोग संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग ने घर में ही आइसोलेट करके रखा है। पांच दिन के अंदर जिले में दस लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में जिले के अंदर 407 सक्रिय मामले मौजूद हैं। इनमें से 367 लोगों को घर में ही आइसोलेट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में संक्रमण मरने वालों का आंकड़ा
दिनांक (नवंबर) मामले मौत
21 68 1
22 44 2
23 20 3
24 37 1
25 46 3
कुल 215 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed