फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Corona infection kills two, 128 infected

कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत, 128 मिले संक्रमित

विज्ञापन
Corona infection kills two, 128 infected
उधमपुर। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक मरीज जिला अस्पताल और दूसरा सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इससे जिले में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 65 हो गया है। उधर, वीरवार को कोरोना के 128 नए मामले सामने आए हैं और 89 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन

जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमितों का पाया जाना लगातार जारी है। शाम तक जिले में कुल 128 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें 20 लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 108 जिले के विभिन्न हिस्सों के रहने वाले हैं। इनमें ज्यादातर उधमपुर शहर व साथ लगते ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हैं।
विज्ञापन

इसके साथ 89 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। गौरतलब है कि करीब एक माह से जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल पा रही है। करीब दो सप्ताह से तो हर रोज 50 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे है। संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की भी चिंता को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में कुल 68 लोग कोरोना संक्रमित पाए थे, जिनमें 57 अन्य राज्यों से लौटे लोग थे। बुधवार को कुल 61 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं, अब वीरवार को 128 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जो चिंताजनक हैं। हालांकि वीरवार को कुल 89 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। इससे थोड़ी राहत जरूर मिली है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 5927 हो गए हैं। इनमें से 5358 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 65 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 504 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed