फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Construction of charging point for e-bus started

Udhampur News: ई-बस के लिए चार्जिंग पॉइंट का निर्माण शुरू

Wed, 10 Apr 2024 03:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 10 Apr 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Construction of charging point for e-bus started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के न्यू बस स्टैंड पर 23.90 लाख की लागत से ई-बस चार्जिंग पॉइंट का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस चार्जिंग पॉइंट का निर्माण कार्य शुरू होने से उधमपुर के लोगों का ई-बस में उधमपुर से जम्मू तक का सफर करने का सपना भी पूरा होगा।
गौरतलब है कि उधमपुर जम्मू के लिए चलाई जाने वाली ई-बस के लिए चार्जिंग पॉइंट का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। वहीं चार्जिंग पॉइंट का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में अब ई-बस सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद भी जगी है। वहीं चार्जिंग पॉइंट बनाने के निर्माण कार्य के चलते बिजली के पोल लगा दिए गए हैं, जबकि ट्रांसफार्मर लगाने के लिए फाउंडेशन बनाने के साथ ही स्टाफ रूम बनाने व दो चार्जिंग पॉइंट बनाने का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

चार्जिंग पॉइंट बनाने में लगे 14 पोल और लगेगा 630 केवी का ट्रांसफार्मर: न्यू बस स्टैंड पर ई-बस को लेकर बनाए जा रहे चार्जिंग पॉइंट के बारे में ठेकेदार शगुन गुप्ता ने बताया कि 23.90 लाख रुपये की लागत से इस चार्जिंग पॉइंट में सिर्फ बिजली का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बिजली के 14 पोल लगाए जाएंगे, जिसमें एचटी केबल भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही 630 केवी का बिजली का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके लिए फाउंडेशन बना दी गई है और उसके चारों ओर फेंसिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीन चार दिनों में गाजियाबाद से ट्रांसफार्मर पहुंच जाएगा और उसे रिस्टोर कर दिया जाएगा।

चार्जिंग पॉइंट तैयार होने के बाद जल्द ही ई-बस के ट्रायल लिए जाएंगे। इसमें ई-बस की ट्रैवलिंग एवं अधिक ट्रैफिक या फिर जाम की स्थिति आदि को लेकर भी जांच होगी। ट्रायल सफल होने पर जल्द ही ई-बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
-राहुल यादव, कमिश्नर, जेएमसी­
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed