फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Conflict

जमीनी विवाद के चलते पिता व बेटी को हमला कर किया घायल

विज्ञापन
Conflict
उधमपुर: जमीनी विवाद मैं घायल पिता और पुत्री जिला अस्पताल में उपचार दिन. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर संदरानी इलाके में सोमवार सुबह जमीन विवाद के चलते कुछ लोगों ने हमला कर बेटी व पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हमले में घायल पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह अपनी जमीन पर काम करने गया था। इसी दौरान उसने देखा कि सुभाष नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ उसकी जमीन पर खुदाई कर रहा है। उसकी जमीन करीब पांच फीट की ऊंचाई पर है और सुभाष की जमीन नीचे है। वह खुदाई कर उसकी जमीन को अपनी जमीन में मिलाने का प्रयास कर रहा है। उसने इसका विरोध किया तो सुभाष ने पंकज, चुन्नु, मुन्ना व कुछ महिलाओं के साथ उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

उसके सिर पर किसी चीज से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान उसकी बेटी को हमले के बारे में पता चला तो वह रोते हुए बचाने के लिए मौके पर पहुंची। लेकिन, सुभाष के लड़के ने पत्थर से बेटी के मुंह पर वार किया, और उसके कई दांत तोड़ दिए। दोनों को गंभीर रूप से घायल कर सभी मौके से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह गंभीर हालत में बेटी को साथ लेकर शिकायत के लिए पुलिस पोस्ट टिकरी पहुंचा, जहां शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। सुभाष की पत्नी शक्ति देवी ने कहा कि सुभाष का परिवार पहले भी उनको कई बार परेशान करता रहा है। लेकिन, इस बार इन लोगों ने हद पार कर दी है। उनकी मांग है कि पुलिस हमला करने वाले सभी सात लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

उधमपुर: जमीनी विवाद मैं घायल पिता और पुत्री जिला अस्पताल में उपचार दिन.

उधमपुर: जमीनी विवाद मैं घायल पिता और पुत्री जिला अस्पताल में उपचार दिन.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed