फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Conflict

रामनगर के वार्ड नंबर एक में बिना अनुमति आयोजित कार्यक्रम को लेकर हिंदू जागरण मंच ने जताया विरोध,

विज्ञापन
Conflict
उधमपुर/रामनगर। हिंदू जागरण मंच ने धर्म परिवर्तन के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाकर बुधवार को कस्बे के वार्ड 1 में विशेष समुदाय के आयोजित कार्यक्रम को बंद कराया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने भी संस्था को चेताया कि अगली बार अनुमति लेने के बाद इस तरह के कार्यक्रम करे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कस्बे के वार्ड 1 में एक समुदाय से संबंधित लोगों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में वार्ड के गरीब व श्रमिक वर्ग के लोगों को शामिल किया गया। जिसकी जानकारी मिलने के बाद हिंदू जागरण मंच के सदस्य कार्यक्रम में पहुंच गए और इसका विरोध जताते हुए इसे बंद करने की मांग की। साथ ही मंच के सदस्यों ने तहसील प्रशासन व पुलिस को भी सूचित किया।
विज्ञापन

पुलिस व नायब तहसीलदार ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया, और बिना अनुमति के आयोजित किए इस सार्वजनिक आयोजन को बंद करने को कहा। मंच के साथ ही नगर पालिका रामनगर की उपाध्यक्ष बैंती देवी ने भी इस तरह के आयोजनों पर सवाल उठाते हुए इन्हें बंद करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जानकारी के मुताबिक बाहरी राज्यों से आए कुछ मिशनरी रामनगर के गरीब लोगों को गुमराह कर उनका धर्म परिवर्तन कराने का काम कर रहे हैं। यह एक योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंच के सदस्यों ने कहा कि बिना अनुमति और चोरी छिपे किए जाने वाले इस तरह के कार्यक्रम पूरी तरह से बंद होने चाहिए। जानकारी के मुताबिक इनमें गरीब लोगों को शामिल कर उन्हें पैसों का लालच देकर गुमराह किया जाता है, और फिर उनका धर्म परिवर्तन कर दिया जाता है। इसलिए, इन कार्यक्रमों पर मंच के साथ पूरे समाज को आपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed