फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   competetion

12वीं के बलजीत सिंह ने जीता प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
competetion
उधमपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल में संगोष्ठी प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों के साथ प्रिंसि? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहीद इंस्पेक्टर कमल सिंह मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘किशोरावस्था की चुनौतियों’ विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें 11 छात्रों ने भाग लेकर 12 से 18 वर्ष की आयु में होने वाले शारीरिक, सामाजिक, जैविक, मनोवैज्ञानिक परिवर्तनों पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

साथ ही छात्रों ने माता-पिता और छात्रों को इस उम्र के किशोरों के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने का तरीका सुझाया। स्कूल के प्राचार्य सुनील शर्मा ने स्वास्थ्य, शारीरिक और जैविक परिवर्तनों से संबंधित कुछ मुद्दों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मंच का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता नीरू देवी और पीईटी अंतिम शर्मा ने किया। परिचर्चा के अंत में प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार 12वीं कक्षा के छात्र बलजीत सिंह ने जीता। जबकि, 12वीं कक्षा के रशपॉल सिंह ने दूसरा और मोहम्मद एजाज ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। इसके अलावा 12वीं कक्षा के पुरुषोत्तम कुमार ने चौथा स्थान हासिल किया। रसायन विज्ञान की वरिष्ठ प्रवक्ता नीलम चौधरी, हिंदी की प्रवक्ता रीना जंडियाल और डोगरी की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. शशि बजाज ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed