फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Competetion

दो दिवसीय जिला फेंसिंग चैंपियनशिप का हुआ समापन

विज्ञापन
Competetion
जिला फेंसिंग चैम्पियनशिप के समापन समारोह में उपस्थित खिलाडी व अन्य - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। डिस्ट्रिक्ट फेंसिंग एसोसिएशन की ओर से नगर के सुभाष स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर हॉल में जारी दो दिवसीय 12वीं जिला फेंसिंग चैंपियनशिप वीरवार को संपन्न हो गई। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। अंतिम दिन वीरवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें कृपाण के अंडर 10 आयु वर्ग के ब्वॉयज मुकाबलें में त्रिनाभ ने स्वर्ण पदक, आगमन ने रजत, मोहम्मद अहान और पृथ्वी राज सरकार ने पहला व दुसरा कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

वहीं लड़कों के अंडर 12 (फॉयल) मुकाबलों में अवांश ने स्वर्ण पदक, रोहित ने रजत, कर्तव्य ने पहला कांस्य ऋत्विक ने द्वितीय कांस्य पदक जीता। इसके अलावा लड़कों के अंडर 12 (कृपाण) मुकाबलों में वंश ने स्वर्ण, अरिंदम रवि ने रजत, खनिया ने पहला कांस्य और जयंत ने दूसरा कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

वहीं लड़कियों के (फॉयल) मुकाबलों में आराध्या ने गोल्ड, रिम्शा ने सिल्वर मेडल, तथा अन्वीक ने कांस्य मेडल जीता। जबकि लड़कियों के कृपाण मुकाबलों में माही ने स्वर्ण, तेजस्वी ने रजत, अनिष्का ने पहला कांस्य, और दिव्यांशिका ने दूसरा कांस्य पदक अपने नाम किया। इस अवसर पर सीआरपीएफ की 137 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी साधू सरन यादव मुख्य अतिथि रहे। एसीडी मुश्ताक चौधरी सम्मानित अतिथि रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्ण सिंह राठौर, एसएचओ महिला सेल ईशा महाजन, पार्षद प्रीति खजूरिया, मोहम्मद सरबर, सुनील प्रोच के अलावा स्पोर्ट्स काउंसिल मैनेजर नवीन शर्मा, संजय शर्मा (वॉलीबॉल कोच), मुख्तार सिंह (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी (वेट लिफ्टिंग), पूजा शर्मा (पीईटी) जावेद अहमद चौधरी (इंटरनेशनल फ़ेंसर), राहुल शर्मा (नेशनल फ़ेंसर) व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जिला फेंसिंग चैम्पियनशिप के समापन समारोह में उपस्थित खिलाडी व अन्य

जिला फेंसिंग चैम्पियनशिप के समापन समारोह में उपस्थित खिलाडी व अन्य- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed